विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागी संदिग्ध मिसाइल : जापान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में अपनी परीक्षण गतिविधियों को तेज कर दिया है। उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को उस पर हमले के अभ्यास के रूप में देखता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में अपनी परीक्षण गतिविधियों को तेज कर दिया है। उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को उस पर हमले के अभ्यास के रूप में देखता है।

जापान के रक्षा मंत्रालय और तट रक्षक बल ने बताया कि उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह मिसाइल प्रतीत होने वाली वस्तु दागी। हालांकि, उसने प्रक्षेपण के संबंध में कोई और जानकारी नहीं दी।

वहीं, दक्षिण कोरिया की ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने देश की सेना के हवाले से बताया कि कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जलक्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

यदि इस मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि हो जाती है, तो दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच पिछले सप्ताह संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू होने के बाद से यह उत्तर कोरिया द्वारा चौथी बार हथियार प्रक्षेपित किए जाने की घटना होगी।

उत्तर कोरिया का मानना है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उस पर हमले की तैयारी है। बहरहाल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उनका अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का है। यह अभ्यास बृहस्पतिवार तक जारी रहेगा।

उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए हाल ही में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-17 का प्रक्षेपण किया था।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने देश के नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा था कि आईसीबीएम प्रक्षेपण का मकसद ‘‘शत्रुओं के मन में भय पैदा करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\