देश की खबरें | उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहा, मुंबई और मध्य प्रदेश में हुई हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Earthquake in Kerala: केरल के मलप्पुरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता.

अरब सागर और उसके दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और भोपाल में हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों के आराम के लिए लाई गई फूट मसाजर, देखें तस्वीरें.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया।

लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे।

उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।

उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

राज्य में सर्वाधिक तापमान झांसी में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान