देश की खबरें | उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने एक आरोपी को दो मामलों में बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में शहर के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुए दंगों से जुड़े दो मामलों में एक आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया और कहा कि यह बात उचित संदेह से परे साबित नहीं होती है कि आरोपी दंगा करने वाली भीड़ में शामिल था।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी 2020 में शहर के उत्तर पूर्वी हिस्से में हुए दंगों से जुड़े दो मामलों में एक आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया और कहा कि यह बात उचित संदेह से परे साबित नहीं होती है कि आरोपी दंगा करने वाली भीड़ में शामिल था।

रोहित पर अवैध रूप से जमा हुई उस भीड़ का हिस्सा होने का आरोप था, जिसने दंगा किया और पांच शिकायतकर्ताओं की दुकानों और घरों में तोड़फोड़, चोरी व आगज़नी की।

उसके खिलाफ गोकलपुरी थाने में दो मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला 25-26 फरवरी 2020 की दरमियानी रात में दंगे से संबंधित था, जबकि दूसरा मामला 25 फरवरी का था और उसमें भी इस तरह के आरोप थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचल ने मंगलवार को एक आदेश में कहा, “अभियोजन यह तो साबित कर पाया कि दंगा, तोड़तोड़ और आगज़नी हुई है, लेकिन वह ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार अवैध रूप से जमा हुई भीड़ में आरोपी की मौजूदगी को उचित संदेह से परे सिद्ध करने में नाकाम साबित हुआ है।”

न्यायाधीश ने दोनों मामलों में रोहित को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

अदालत ने कहा कि आम चश्मदीदों ने रोहित की पहचान नहीं की और अभियोजन ने दो हेड कांस्टेबल की गवाही पर भरोसा किया, लेकिन आरोपियों को पहचानने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों ने सूचना को आधिकारिक तौर पर दर्ज नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड