जरुरी जानकारी | उत्तर बंगाल व्यापार बैठक से 24,000 करोड़ रुपये का निवेश मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर बंगाल व्यापार बैठक से 24,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसका क्रियान्वयन एक से दो साल में होगा। पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सिलीगुड़ी, सात दिसंबर उत्तर बंगाल व्यापार बैठक से 24,000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसका क्रियान्वयन एक से दो साल में होगा। पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग के आठ जिलों के व्यापारिक संगठनों और व्यापार निकायों ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित व्यापार बैठक में भाग लिया।
द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पश्चिम बंगाल में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने में बहुत सक्रिय रही है और इसके लिए समर्थन भी दे रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर बंगाल में उल्लेखनीय औद्योगिक निवेश हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस व्यावसायिक सम्मेलन में उत्तर बंगाल के बुनियादी ढांचे के समग्र विकास पर भी चर्चा हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)