विदेश की खबरें | नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हुआ: डेनमार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हो गया है।

नॉर्ड स्ट्रीम एजी कंपनी ने डेनिश एनर्जी एजेंसी को सूचित किया कि अब नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन पर एक स्थिर दबाव हासिल कर लिया गया है।

डेनिश एजेंसी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘नॉर्ड स्ट्रीम एजी कंपनी ने डेनिश एनर्जी एजेंसी को सूचित किया है कि अब ऐसा लगता है कि दो नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन पर एक स्थिर दबाव हासिल कर लिया गया है।’’

डेनिश एजेंसी ने शनिवार को कहा था ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हो गया है।

इस सप्ताह समुद्र के भीतर विस्फोटों के कारण नॉर्ड स्ट्रीम 1 और 2 पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर मीथेन का रिसाव हुआ था।

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को पश्चिमी देशों पर रूस द्वारा निर्मित पाइपलाइन को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हालांकि इस आरोप का जोरदार खंडन किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\