देश की खबरें | नोएडा : भारी पत्थर से मारकर युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में शनिवार रात तीन लोगों ने एक युवक के ऊपर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 14 मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में शनिवार रात तीन लोगों ने एक युवक के ऊपर भारी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर के मुताबिक, अभय त्यागी उर्फ बुल्लू बीती रात भंगेल गांव मार्केट में अपने दो दोस्तों के साथ जा रहे थे, तभी तीन लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल तेज चलाने को लेकर अभय और मोटरसाइकिल सवार युवकों में वाद-विवाद हो गया। इस दौरान अभय ने उन्हें मारने के लिए सड़क पर पड़ा एक पत्थर उठाया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अभय के हाथ से पत्थर छीनकर उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना को लेकर भंगेल गांव में भारी तनाव व्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी