देश की खबरें | नोएडा : शराब के नशे में छत से गिरे युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले के कासना में एक घर की छत पर दो साथियों के साथ शराब पी रहे एक युवक की नशे की हालत में गिर कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
नोएडा, 21 अगस्त उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर जिले के कासना में एक घर की छत पर दो साथियों के साथ शराब पी रहे एक युवक की नशे की हालत में गिर कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान मैदालाल (30) के तौर पर हुयी है और वह मूल रुप से हरदोई जिले का रहने वाला था ।
कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मंगलवार की रात छत पर बैठकर शराब पी रहा था कि नशे की हालत में वह छत से नीचे गिर गया, इसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग घटनाओं में दो अन्य लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)