देश की खबरें | नोएडा : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर, उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे गए छह मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल आदि बरामद की है।

नोएडा, 25 फरवरी जिले की थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर, उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे गए छह मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल आदि बरामद की है।

पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

अपर पुलिस उपायुक्त, जोन प्रथम, सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना फेस -वन पुलिस सेक्टर 15 -ए के पास चैकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर 16 की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सवार रुके नहीं बल्कि अपना वाहन वापस मोड़कर सेक्टर 16 की तरफ भागने लगे। उन्होंने बताया कि गंदे नाले की पटरी पर पुलिस ने जब उन्हें घेर लिया तब उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली श्याम कुमार उर्फ बबलू के पैर में लग गई। बिहार के बेगूसराय का रहने वाले बबलू, पुत्र प्रमोद महतो की उम्र 26 वर्ष है।

उन्होंने बताया कि बबलू का एक साथी समीर अली (उम्र 22 वर्ष), पुत्र जाहिद अली, निवासी दिल्ली मौके से भाग गया था, जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्ला ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे गए छह मोबाइल फोन, देसी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया गिरफ्तार बदमाश श्याम कुमार के खिलाफ पूर्व में आठ मुकदमे तथा समीर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू