देश की खबरें | नोएडा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीटा-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर मुस्तकीम, इसरार और मनान को गिरफ्तार किया।
बीटा-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर मुस्तकीम, इसरार और मनान को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक दुकान से चोरी किए गये 14 मोबाइल फोन और अन्य कुछ सामान भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
इस बीच, थाना फेस-3 की पुलिस ने मंगलवार सुबह सेक्टर -63 के पास से चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया।
फेस -3 थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 63 के एस-ब्लॉक के पास से आकाश, अनिल, धीरज और सतबीर को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी किए चार मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, कारतूस साढ़े ग्यारह हजार रुपये नगद और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
उन्होंने बताया कि इन सभी ने चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)