देश की खबरें | नोएडा: लूटपाट करने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने लोगों को ऑटो रिक्शा में बैठाकर उनसे लूटपाट करने के आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 21 जुलाई नोएडा पुलिस ने लोगों को ऑटो रिक्शा में बैठाकर उनसे लूटपाट करने के आरोपी तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के निवासी विकास (22), पंकज प्रजापति (23) और कार्तिक (24) के रूप में हुई है जिनमें से विकास तथा पंकज मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 14 जुलाई को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर सत्यम मद्धेशिया को ऑटो रिक्शा में बैठाकर उनका लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट ली थी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार रात सेक्टर-126 थाना पुलिस सेक्टर-133 के पास अवरोधक लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी तभी एक संदिग्ध ऑटो आता दिखा जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन ऑटो में सवार लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी और वहां से भाग गए।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को घेर लिया और खुद को घिरता देख बदमाशों ने ऑटो से उतरकर पुलिस पर फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने दावा किया कि आरोपियों ने कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है और उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्श तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\