देश की खबरें | नोएडा: पुलिस हिरासत से भागा मुठभेड़ में घायल बदमाश आठ घंटे बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस के साथ मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल से फरार होने के आठ घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा (उप्र), 26 फरवरी नोएडा पुलिस के साथ मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल से फरार होने के आठ घंटे बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश जिला अस्पताल से तीन दरोगा और कई पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद फरार हो गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला ने बताया था कि थाना फेस वन पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों श्याम कुमार और समीर अली को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली श्याम कुमार के पैर में लगी थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में तीन उप निरीक्षक विवेक कुशवाहा, भूपेंद्र चौधरी एवं सुनील तथा कुछ अन्य पुलिसकर्मी तैनात थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच श्याम कुमार पुलिस कर्मियों को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्याम कुमार की तलाश में पुलिस की कई टीम लगाई गईं। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि श्याम अस्पताल से दिल्ली में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंचा और वह कपड़े बदलकर वहां से भी भागने की तैयारी कर रहा था लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट