देश की खबरें | नोएडा: मामूली विवाद में छुरा घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई, हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 15 नवंबर नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई, हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसकी पहचान बिहार के छपरा जिले के निवासी अमरजीत महतो के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को सोरखा गांव में हुई जब महतो मांस की दुकान पर गया था तो उसने वहां शहजाद नाम के व्यक्ति से अंगोछा मांगा लेकिन उसने इनकार कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और महतो ने शहजाद की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गईं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस को सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर महतो की मौजूदगी की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली। उन्होंने बताया कि खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली महतो के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज