देश की खबरें | नोएडा : मोटरसाइकिल सवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो दोस्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार शाम को मोटरसाइकिल पर सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने मोटरसाइकिल पर सवार रहे दो अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा (उप्र), नौ मार्च जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र में बुधवार शाम को मोटरसाइकिल पर सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने मोटरसाइकिल पर सवार रहे दो अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद बुधवार को मृतक के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ऊंची दनकौर के रहने वाले मनीष शर्मा (24) अने दोस्तों सलमान एवं राशिद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में ऊंची ढलान पर मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई और मनीष वहीं पर बेहोश हो गए।

सिंह ने बताया कि सलमान व राशिद भी शराब के नशे में मौके पर पड़े थे। आसपास के लोगों ने देखा और इन दोनों लड़कों व मनीष को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि मृतक मनीष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे सलमान और राशिद के खिलाफ मृतक के परिजनों ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\