देश की खबरें | नोएडा : पोस्टमार्टम हाउस मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी, चार गवाह मुकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ‘‘आपत्तिजनक कृत्य’’ का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच कर रहे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. जयेश लाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जांच रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें अस्पताल के ही संविदा कर्मचारी शेर सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 28 अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ‘‘आपत्तिजनक कृत्य’’ का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच कर रहे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. जयेश लाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जांच रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें अस्पताल के ही संविदा कर्मचारी शेर सिंह को मुख्य आरोपी बताया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डॉ लाल द्वारा मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो सात अगस्त का है जिसमें शेर सिंह को एक महिला के साथ ‘‘आपत्तिजनक स्थिति’’ में देखा जा सकता है। इसमें कहा गया कि सिंह ने ही महिला को पोस्टमार्टम हाउस में बुलाया था।

इस घटना का वीडियो 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर आया जिसके बाद 22 अगस्त को सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर पी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

पुलिस सिंह और उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के समय वहां मौजूद चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिन्होंने इसकी कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। ऐसे में वीडियो किसने बनाया, इस बारे में पता नहीं चल सका।

पुलिस भी इस मामले की अलग से जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सभी कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं, ताकि सभी समय पर ड्यूटी के लिए पहुंचें और बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डॉ. लाल ने बताया कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिसकी फुटेज सीधे सीएमओ कार्यालय में देखी जा सकेगी।

जांच रिपोर्ट में नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड भी पोस्टमार्टम हाउस में तैनात करने की मांग की गई है जिससे 24 घंटे निगरानी हो सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\