देश की खबरें | नोएडा, गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद, फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी एवं आंखों में जलन की शिकायत हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 27 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद, फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही और प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी एवं आंखों में जलन की शिकायत हुई।

नोएडा क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गौतम बुद्ध नगर जिले में 351, फरीदाबाद में 318 और गाजियाबाद में 330 और दिल्ली में 332 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ में एक्यूआई 342, बागपत में 304, बहादुरगढ़ में 332 और गुरूग्राम में 327 दर्ज किया गया। बुलंदशहर में एक्यूआई 351 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | CM योगी का सपना हो रहा है पूरा, प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं लिख रही तरक्की की नई इबारत.

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदूषण विभाग, गौतम बुद्ध नगर प्रशासन तथा नोएडा प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में नौ बिल्डरों, एक आईटी कंपनी तथा विभिन्न जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े | Kerala: कोझीकोड में कोविड-19 के मद्देनजर प्राइवेट बसों के पीछे हैंडवाश की बोतल और पानी की टंकी लगाई गई.

ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कुल एक करोड़ आठ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में कूड़ा तथा पराली जलाने वालों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\