देश की खबरें | कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है, जो कि सर्वश्रेष्ठ है।

नोएडा, 25 जनू केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है, जो कि सर्वश्रेष्ठ है।

नाऐडा को करीब एक महीने पहले ‘वन स्टार’ रेटिंग दी गई थी, जिस पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: सुरेरीदीपलेम और तंगुतुर स्टेशनों के बीच मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, डिब्बे में लगी आग : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) एस. सी. मिश्रा ने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने देर रात नोएडा, विशाखापट्टनम, वड़ोदरा, अहमदनगर, पुणे, बल्लारपुर, ग्वालियर को कचरा मुक्त प्रबंधन में ‘थ्री स्टार’ रेटिंग देने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए पिछले एक वर्ष से नोएडा विकास प्राधिकरण ने कई बड़े काम किए हैं। भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहर ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है, जिससे शहर की रैंकिंग में लगातार सुधार आया है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सिंगर कुमार सानु ने जताया दुख, कहा- उम्मीद है अगली पीढ़ी के साथ न्याय हो.

मिश्रा ने कहा कि ‘थ्री स्टार’ रेटिंग मिलने से नोएडा के लोगों तथा नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि एक माह पहले मिली ‘वन स्टार’ रेटिंग से हम संतुष्ट नहीं थे, नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती ऋतु महेश्वरी ने इस पर सवाल उठाया था। उन्होंने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय में इसकी समीक्षा करने की अपील की थी, जिस पर गौर किया गया और अब नोएडा को ‘थ्री स्टार’ रेटिंग दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\