देश की खबरें | नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 22 अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, नाइजीरियाई गिरोह ने नैनीताल बैंक का सर्वर हैक किया था और उसके बाद रकम कई अलग-अलग बैंक खातों में निकाली गई।

पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था कि बैंक की शाखा का आरटीजीएस सर्विस हैक करके ठगों ने 16.95 करोड़ पर 84 खातों में रुपये भेज दिये।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता और सावेज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई व्यक्ति के पास से 20 लाख रुपये के मूल्य के मादक पदार्थ भी बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाइजीरियाई व्यक्ति ‘बिजनेस वीजा’ पर भारत आया था और उसने मणिपुर की युवती से शादी की थी तथा दोनों के तीन बच्चे हैं।

अधिकारी ने बताया कि एलेक्स के खिलाफ दिल्ली में मादक पदार्थ तस्करी का मुकदमा भी दर्ज है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि सावेज, एलेक्स को भारतीय बैंक खाता उपलब्ध करवाने का काम करता था।

अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम बंसल और उसके भाई हंर्ष बंसल तथा कुलदीप नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू