देश की खबरें | नोएडा: सोशल मीडिया के जरिए समलैंगिक युवकों को जाल में फंसाकर लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दादरी पुलिस ने समलैंगिक लोगों संबंधी एक ऐप के माध्यम से दोस्ती करके युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें लूटने के आरोप में चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

नोएडा (उप्र), 19 मई दादरी पुलिस ने समलैंगिक लोगों संबंधी एक ऐप के माध्यम से दोस्ती करके युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उन्हें लूटने के आरोप में चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार ने बताया कि दादरी थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चार आरोपियों दक्ष, भूपेंद्र, जे राघव और हनी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से देसी तमंचा, चाकू, अपराधों को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई कार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया पर एक ऐप के माध्यम से समलैंगिक युवकों से संपर्क करते थे और उन्हें अपने जाल में फंसाकर ग्रेटर नोएडा में विभिन्न जगहों पर बुलाते थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनसे मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन आदि लूट लेते थे।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\