Noida Road Accident: सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की मौत
नोएडा में सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नोएडा (उप्र), 3 जुलाई : नोएडा में सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को डीएनडी पुल के पास की है जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी लक्ष्मी दिल्ली में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं.
थाना फेज-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया एक अज्ञात कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गईं. उन्होंने बताया कि लक्ष्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Jio Airtel New Recharge Plan 2024: जियो और एयरटेल के रिचार्ज आज से हुए महंगे, यहां देखें नया टैरिफ प्लान
भड़ाना ने बताया कि लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्य पुरी थाने में तैनात थी. उन्होंने बताया कि महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

