Jio Airtel New Recharge Plan 2024: जियो और एयरटेल के रिचार्ज आज से हुए महंगे, यहां देखें नया टैरिफ प्लान
जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के रिचार्ज आज से महंगे हो गए हैं. वोडाफोन-आईडिया (Vi) भी अपने प्लान की कीमत 4 जुलाई से बढ़ाने जा रहा है. जियो का सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान 155 रुपए की जगह अब 189 रुपए का हो गया है.
Jio Airtel New Recharge Plan 2024: जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के रिचार्ज आज से महंगे हो गए हैं. वोडाफोन-आईडिया (Vi) भी अपने प्लान की कीमत 4 जुलाई से बढ़ाने जा रहा है. जियो का सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान 155 रुपए की जगह अब 189 रुपए का हो गया है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा. जीओ का 84 दिन वाला रिचार्ज अब 479 रुपए का हो गया है. इसमें 6 GB इंटरनेट डेटा और 1000 SMS भेजने की सुविधा मिलेगी.
वहीं, जीओ का सालाना रिचार्ज प्लान अब 1899 रुपए का हो गया है. इसमें 336 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल, 24GB इंटरनेट डेटा और 3600 SMS भेजने की सुविधा मिलेगी.
एयरटेल के नए रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसका सबसे सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2Gb इंटरनेट डेटा की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा 455 रुपए वाले प्लान की कीमत अब 509 रुपए हो गई है. इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है. 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ने के बाद 1999 रुपए हो गई है. इसमें 24जीबी डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है.
दरअसल, एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग नाम की कंपनी ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें बताया गया था कि टेलीकॉम कंपनी अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए उत्पादों की कीमत बढ़ा सकती है. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि एयरटेल इस पैकेज से सबसे ज्यादा फायदा उठा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

