देश की खबरें | नोएडाः बहनोई ने किशोर का अपहरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में बहनोई ने किशोर का कथित अपहरण कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, दो मार्च थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में बहनोई ने किशोर का कथित अपहरण कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उधर, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से अगवा एक किशोरी को नोएडा के सेक्टर 15 से बरामद किया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव निवासी श्यामसुंदर मोची ने अपने 14 वर्षीय बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए हुए दामाद अमरजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, थाना सेक्टर 20 पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से अगवा एक किशोरी को नोएडा के सेक्टर 15 से बरामद किया है। नागपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन पर नोएडा पुलिस से मदद मांगी थी।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि नागपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश की महिला हेल्पलाइन पर सूचना दी कि उनके यहां से अगवा किशोरी को आयुष नामक युवक नोएडा के सेक्टर 15 में लेकर छिपा हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने नोएडा के नयाबास गांव में छापा मारा तथा आयुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने नागपुर पुलिस को सूचना दे दी है। वहां से पुलिस टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\