देश की खबरें | नोएडा में हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने यहां फेस- वन थाना क्षेत्र के हरौला गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मंगलवार देर रात एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

नोएडा (उप्र), 27 सितंबर पुलिस ने यहां फेस- वन थाना क्षेत्र के हरौला गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में मंगलवार देर रात एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि हरौला गांव के महिला पार्क में एक व्यक्ति लहू लहूलुहान अवस्था में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी मिंटू सिंह (30) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक यहां मजदूरी करता था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिंटू सिंह की हत्या के मामले में नेपाल के रहने वाले राजेंद्र थापा को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now