देश की खबरें | दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि लोग पार्टियों, समारोहों का आयोजन कर रहे थे: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रात्रिकालीन कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे समय में पार्टियों और सामाजिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा है जब कोविड​​-19 के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रात्रिकालीन कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे समय में पार्टियों और सामाजिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा है जब कोविड​​-19 के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगर संक्रमण दर में वृद्धि हुई और लोगों द्वारा सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नए मामले पिछले साल नवंबर में दर्ज पिछले दैनिक वृद्धि के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

हालाँकि, उन्होंने कहा कि अभी इस पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी और सरकार का प्रयास है कि इन संक्रमणों को यथासंभव प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाए।

महामारी की स्थिति पर जैन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया। यह 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,100 नए मामले सामने आए, जबकि 17 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,113 हो गई।

सोमवार को एक लाख से अधिक जांच की गई और मंगलवार को संक्रमण दर 4.93 प्रतिशत रही।

जैन ने कहा, "हमने शहर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया, क्योंकि शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियों और सभाओं के आयोजन के बारे में खबरों आ रही थीं। अभी की स्थिति को देखते हुए, एक व्यक्ति एक सभा में सभी में संक्रमण फैला सकता है, इसलिए हमने यह कदम उठाया।”

उन्होंने कहा कि हालांकि, यह "कठोर कदम नहीं है" और कई श्रेणियों में छूट दी गई हैं, शहर में रेस्तरां आम तौर पर रात 11 बजे तक चलते हैं, इसलिए जन सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें केवल एक घंटा पहले बंद करना होगा।

मामलों पर अंकुश लगाने में रात के कर्फ्यू की प्रभावकारिता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं।"

लोगों द्वारा ई-पास हासिल करने संबंधी समस्याओं के मुद्दों पर, मंत्री ने कहा, यह एक शुरुआती समस्या है और इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच, जैन ने मंगलवार को कहा था कि शहर की सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और इस पर "कड़ी निगरानी" रख रही है।

उन्होंने अपनी इस मांग को फिर से दोहराया कि टीकाकरण सभी वयस्कों के लिए शुरू होना चाहिए।

29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मामले को संज्ञान में लिया गया है।"

शहर में बढ़ते मामलों के मुद्दे पर, उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में विभिन्न अस्पतालों में लगभग 2,000 बिस्तरों को बढ़ाया गया है, और अगले कुछ दिनों में 2,000-2,500 और बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।"

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\