दिल्ली आबकारी मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी समेत किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि जांच एजेंसियां दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सहित किसी को भी नहीं बख्शेंगी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र में कविता के नाम का उल्लेख किया गया था।

Anurag Thakur | Photo: ANI

हैदराबाद, 4 नवंबर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि जांच एजेंसियां दिल्ली आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सहित किसी को भी नहीं बख्शेंगी. मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र में कविता के नाम का उल्लेख किया गया था. ठाकुर ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ कोई मौन सहमति है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का बीआरएस के साथ कोई समझौता नहीं है.

दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘उनका (कविता का) भी नंबर आएगा.’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘कविता जी का नाम दिल्ली आबकारी नीति मामले में आया है और जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य (आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह) को भी नहीं बख्शा गया, दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) को भी नोटिस जारी किया गया है। कविता का भी नंबर आएगा.’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी शामिल हैं...एक-एक करके उनका नंबर आएगा और घोटाले के सरगना केजरीवाल को पहले ही समन जारी किया जा चुका है.’’ ठाकुर ने यह भी कहा कि तेलंगाना में कालेश्वरम सिंचाई परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘उनके पापों की उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और उनका भ्रष्टाचार उन्हें जेल ले जाएगा.’’

ठाकुर ने के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘केसीआर आप अपनी पार्टी का नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) से बीआरएस कर सकते हैं, लेकिन आप अपना भ्रष्ट चेहरा नहीं छिपा सकते। केसीआर अपने परिवार का भ्रष्टाचार नहीं छिपा सकते.’’ ठाकुर ने केसीआर पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने न तो युवाओं को नौकरी देने का अपना वादा पूरा किया और न ही 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया. बीआरएस नेता और पार्टी की विधान पार्षद कविता के नाम का दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल आरोपपत्र में उल्लेख किया गया था. ईडी ने हाल में केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\