देश की खबरें | अध्‍यापक का शोधकार्य बेहतर नहीं तो कोई भी विश्‍वविद्यालय आगे नहीं बढ़ सकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आपके अध्यापक में अगर क्वालिटी (गुणवत्‍ता) नहीं है, उनका रिसर्च वर्क (शोध कार्य) बेहतर नहीं है तो कोई भी विश्वविद्यालय आगे नहीं बढ़ सकता है।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि आपके अध्यापक में अगर क्वालिटी (गुणवत्‍ता) नहीं है, उनका रिसर्च वर्क (शोध कार्य) बेहतर नहीं है तो कोई भी विश्वविद्यालय आगे नहीं बढ़ सकता है।

मोदीपुरम में स्थित कृषि विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा, ‘‘भारतीय कृषि अब बदलाव की ओर है और कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।''

राज्‍यपाल ने लड़कियों के कृषि क्षेत्र में आगे आने को बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि सात-आठ साल पहले गिनती की लड़कियां कृषि की पढ़ाई में आती थीं, लेकिन आज 50 फीसदी लड़कियां कृषि के क्षेत्र में आ रही हैं, यह अच्छी बात है।

पटेल ने कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए किसानों को मोटा अनाज पैदा करने और उसके प्रयोग को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि घरों में व्यंजन बनाने के लिए मोटे अनाज का उपयोग होना चाहिए।

राज्यपाल ने जल प्रबंधन की भी अपील की और कहा कि जल बिना न तो कृषि हो सकती है और न ही जीवन बच सकता है, ऐसे में हम सभी को जल के बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर