देश की खबरें | राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं : धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले में पथराव के बाद उसमें शामिल कारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 नवम्बर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले में पथराव के बाद उसमें शामिल कारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है।

राज्यपाल पड़ोसी कूच बिहार जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने नहीं ठोका दावा, कहा- NDA द्वारा लिया जाएगा फैसला.

धनखड़ ने कूचबिहार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है। इसका कारण यह है कि लोकसेवक राजनीतिक कार्यकर्ता बन गए हैं।’’

धनखड़ उत्तर बंगाल के एक महीने के दौरे पर हैं। उन्होंने इससे पहले भी आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में पुलिस और नौकरशाही का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोक सेवकों को राजनीतिक पदाधिकारियों की तरह काम नहीं करने के लिए कहा था।

यह भी पढ़े | अयोध्या में भव्य दीपोत्‍सव की तैयारी पूरी, सरयू तट पर विखरेगी संस्‍कृतियों की सतरंगी छटा.

भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष घोष के काफिले पर अलीपुरद्वार जिले में भारत-भूटान सीमावर्ती नगर जयगांव में प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए, जब वह पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस घटना में काफिले में शामिल कम से कम दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कई कार्यकर्ता वहां घोष के खिलाफ नारे लगाते देखे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू