देश की खबरें | "राज्यपाल को अभिभाषण के लिए न बुलाने से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि सदन की बैठक पिछले सत्र की निरंतरता में चलती है तो राज्यपाल द्वारा सदन को संबोधित करने का कोई प्रावधान नहीं है, भले ही सत्र नए साल में क्यों न आयोजित हो रहा हो।

कोलकाता, 28 जनवरी पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि सदन की बैठक पिछले सत्र की निरंतरता में चलती है तो राज्यपाल द्वारा सदन को संबोधित करने का कोई प्रावधान नहीं है, भले ही सत्र नए साल में क्यों न आयोजित हो रहा हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक अब्दुल मन्नान द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र की शुरुआत में सदन को संबोधित करते हैं।

मन्नान ने कहा था कि इस साल बुधवार को हुई सदन की पहली बैठक में राज्यपाल को अभिभाषण के लिए नहीं बुलाया गया जिसके चलते नियमों का उल्लंघन हुआ है।

इसके अलावा माकपा विधायक सुजान चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सितंबर 2020 में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये गए पिछले सत्र की निरंतरता में वर्तमान बैठक हो रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरी कामकाज निपटाने के लिए 27 जनवरी को सदन को पुनः बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अभिभाषण के लिए न बुलाने से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है क्योंकि यह विधानसभा का कोई नया सत्र नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें