देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में शीत लहर से राहत नहीं, बर्फबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति के कुकुमसेरी में रात का सबसे कम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति के कुकुमसेरी में रात का सबसे कम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार, मनाली में चार सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी हुई, इसके बाद कल्पा में 3.5 सेमी, सांगला में 3.2 सेमी, खदराला में दो सेमी और सराहन में एक सेमी बर्फबारी हुई, जबकि शिमला, कुफरी, डलहौजी, केलोंग, कुकुमसेरी और गोंडला में हल्की बर्फबारी हुई।

राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 292 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इनमें से 246 सड़कें लाहौल और स्पीति में, 29 चंबा में और 10 कुल्लू में बंद हैं।

केलांग में रात का तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नारकंडा, कुफरी, डलहौजी, मनाली, शिमला के पर्यटक रिसॉर्ट्स में तापमान क्रमश: शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 25 फरवरी से एक मार्च तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर और एक मार्च को कई अन्य स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम कार्यालय ने 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 26, 27, 29 फरवरी और एक और दो मार्च को अलग-अलग स्थानों पर तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट