ताजा खबरें | चुनाव के लिए वोटिंग मशीन के स्थान पर दूसरी प्रणाली अपनाने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में चुनाव के लिए वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के स्थान पर किसी दूसरी प्रणाली को अपनाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में चुनाव के लिए वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के स्थान पर किसी दूसरी प्रणाली को अपनाने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग ने सूचित किया है कि वोटिंग मशीन के दुरुपयोग का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
लोकसभा सदस्य सदाशिव लोखंडे ने सवाल किया था कि क्या सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव है कि विकसित देशों की तरह वोटिंग मशीन की जगह कोई दूसरी प्रणाली अपनाई जाए?
इसके जवाब में रिजिजू ने कहा, ‘‘ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के मुताबिक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तकनीकी और प्रशासनिक सुरक्षा उपायोग के चलते पूरी तरह सुरक्षित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)