देश की खबरें | परिसीमन के मसौदा प्रस्ताव से कोई समस्या नहीं: असम के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन कवायद में कोई समस्या नहीं है, जिसका मसौदा प्रस्ताव पिछले सप्ताह प्रकाशित किया गया था।

गुवाहाटी, 25 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन कवायद में कोई समस्या नहीं है, जिसका मसौदा प्रस्ताव पिछले सप्ताह प्रकाशित किया गया था।

उन्होंने कहा कि मसौदा प्रस्ताव का विरोध केवल उन लोगों द्वारा किया गया है, जो प्रक्रिया को नहीं समझते हैं या जिन्हें चुनावी हार नजर आ रही है। एक कार्यक्रम से इतर यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हम एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं, जहां निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण सभी की भलाई को ध्यान में रखकर किया जाता है। आरक्षण एक विशिष्ट समुदाय की जनसंख्या के आधार पर किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि असम में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया में ‘‘कोई समस्या नहीं हुई है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘केवल कुछ लोग आसन्न चुनावी हार के चलते इसके खिलाफ शोर मचा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने इस दावे का खंडन किया कि राभा, मोरान, मातोक्स और अहोम जैसे समुदाय मसौदे से नाखुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, वे सभी खुश हैं। मैं लखीमपुर और धेमाजी (अच्छी-खासी आदिवासी आबादी वाले) में गया था और मैंने कुछ भी नहीं सुना। मैं मुख्यमंत्री हूं, अगर कुछ होता, तो मैं सुन लेता।’’

उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर किया जाता है और मसौदे का विरोध करने वालों को ‘‘कानून या संविधान का कोई ज्ञान नहीं है।’’

निर्वाचन आयोग ने 20 जून को जारी मसौदा परिसीमन दस्तावेज में असम में विधानसभा सीट की संख्या 126 और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 14 बरकरार रखने का प्रस्ताव दिया है।

आयोग ने विधानसभा और लोकसभा दोनों के अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं को बदलने की भी योजना बनाई है, जबकि कुछ सीट खत्म कर दी जाएंगी और कुछ नयी सीट बनाई जाएंगी। इसके चलते राज्य में विपक्षी दलों के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सहयोगियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील