भारत के बाहर आईपीएल खेलने से परेशानी नहीं: आरसीबी कोच साइमन कैटिच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग भारत के बाहर खेलने से कोई गुरेज नहीं और उन्हें इस टी20 लीग के साल के अंत में आयोजित होने का भरोसा है.

आईपीएल 2020 (Photo Credits: Twitter/@IPL)

मेलबर्न: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच साइमन कैटिच को 2020 इंडियन प्रीमियर लीग भारत के बाहर खेलने से कोई गुरेज नहीं और उन्हें इस टी20 लीग के साल के अंत में आयोजित होने का भरोसा है. बीसीसीआई ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. कैटिच ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘‘यह भले ही आस्ट्रेलिया में हो या कहीं और, यह बातचीत का अगला दिलचस्प मुद्दा है.

कुछ टीमें होंगी जैसे हम, जो इसके विदेश में खेले जाने से भी बहुत खुश होंगे क्योंकि हमारे ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के हैं जो आस्ट्रेलिया में इन हालात का सचमुच लुत्फ उठायेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैसला होता है लेकिन निश्चित रूप से इसके आयोजन पर जिन स्थितियों पर चर्चा की जा रही है, उनमें से यह एक है.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए किया गया स्थगित, बीसीसीआई ने की पुष्टि

भारत में चुनाव के चलते 2009 में आईपीएल का आयेाजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था और फिर इसी कारण से 2014 में भी टूर्नामेंट का कुछ हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था.

बीसीसीआई के लिये सितंबर-नवंबर में ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी की विंडो होगी. इसके लिये भारत को दुबई में एशिया कप से हटना होगा या फिर क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित करने पर सहमति दे.

कैटिच ने कहा कि टी20 विश्व कप को गर्मियों के बाद कराने का विकल्प है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप इस समय सभी आयोजकों के लिये प्राथमिकता है. वे इसे आस्ट्रेलिया में गर्मियों के कराने की कोशिश करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त