देश की खबरें | कर्नाटक में कोई राजनीतिक संकट नहीं :येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने किसी तरह के राजनीतिक संकट से शुक्रवार को इनकार किया। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने की अटकलों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी में असंतोष खुल कर सामने आ गया है।

बेंगलुरु, 18 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने किसी तरह के राजनीतिक संकट से शुक्रवार को इनकार किया। हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने की अटकलों के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी में असंतोष खुल कर सामने आ गया है।

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा आलाकमान पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ए एच विश्वनाथ के हालिया ‘खुले बयान’ को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ के इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया कि उनके छोटे बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र की प्रशासन में दखलअंदाजी है तथा एक सिंचाई परियोजना में रिश्वत ली गई।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘कोई राजनीतिक संकट नहीं है...जो कुछ हो रहा है वह महज इसलिए कि एक या दो लोग (विधानमंडल सदस्य) मीडिया में कुछ कह रहे हैं, इससे गलतफहमी पैदा हो रही है...इन एक-दो लोगों का मेरे खिलाफ बोलना कोई नयी बात नहीं है, वे शुरूआत से ही ऐसा कर रहे हैं...। ’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि करीब 60 विधायकों ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह से मुलाकात की, लेकिन बयान देने वाले इन एक-दो लोगों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

गौरतलब है कि कुछ समय से ये अटकलें जोरों पर हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा का एक हिस्सा येदियुरप्पा को पद से हटाने की कोशिश कर रहा है, हालांकि सिंह ने मुख्यमंत्री को पद से हटाये जाने की संभावना से इनकार किया है और जोर देते हुए कहा कि येदियुरप्पा शीर्ष पद पर बने रहेंगे।

हुबली-धारवाड़ पश्चिम से विधायक अरविंद बेलाड और विजयपुरा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के बारे में भी बताया जा रहा है कि वे बृहस्पतिवार को सिंह से नहीं मिले। ये दोनों विधायक उस गुट से हैं, जो येदियुरप्पा को हटाने की मांग कर रहा है।

वहीं, विश्वनाथ के बयान पर टिप्पणी नहीं करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी आलाकमान यह फैसला करेगा कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू