जरुरी जानकारी | ऋण शोधन प्रक्रिया में जाने की कोई योजना नहीं, ठप विमानों को परिचालन में लाएंगे: स्पाइसजेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी ऋण शोधन कार्यवाही के लिये अर्जी देने की कोई योजना नहीं है। इसके उलट कंपनी ने पांच करोड़ डॉलर के साथ उन विमानों को परिचालन में लाने का काम शुरू कर दिया है, जो अभी उड़ान नहीं भर रहे।

नयी दिल्ली, 11 मई एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी ऋण शोधन कार्यवाही के लिये अर्जी देने की कोई योजना नहीं है। इसके उलट कंपनी ने पांच करोड़ डॉलर के साथ उन विमानों को परिचालन में लाने का काम शुरू कर दिया है, जो अभी उड़ान नहीं भर रहे।

स्पाइसजेट का यह बयान ऐसे समय आया है जब विमान पट्टे पर देने वाली एक कंपनी ने एयरलाइन के खिलाफ ऋण शोधन समाधान के लिये आवेदन दिया है। वहीं संकट में फंसी गो फर्स्ट की तरफ से स्वेच्छा से दायर दिवाला कार्यवाही के आवेदन को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बुधवार को स्वीकार कर लिया।

विमानन बाजार में हाल के घटनाक्रमों का हवाला देते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी ऋण शोधन के लिये आवेदन देने की कोई योजना नहीं है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘हम किसी अन्य एयरलाइन की तरफ से दायर ऋण शोधन याचिका के कारण उत्पन्न किसी भी अटकल को खत्म करना चाहते हैं। एयरलाइन का ध्यान अपने कारोबार पर है और कोष जुटाने के लिये निवेशकों के साथ लगातार बातचीत जारी है।’’

उल्लेखनीय है कि एनसीएलटी ने आठ मई को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी एयरकैसल (आयरलैंड) लिमिटेड की दिवाला याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया था। इस मामले की सुनवाई अगले सप्ताह होनी है।

इसके अलावा, पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों ने स्पाइसजेट के तीन विमानों का पंजीकरण रद्द करने की अपील की है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘ऋण शोधन के लिये याचिका दाखिल करने का कोई सवाल ही नहीं है। इसके बारे में अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं। हमने अपने उन विमानों का परिचालन में लाने का काम शुरू कर दिया है, जो अभी उड़ान नहीं भर रहे हैं। कंपनी इसके लिये पांच करोड़ डॉलर के ईसीएलजीएस (आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना) कोष और खुद के पास उपलब्ध नकदी का उपयोग कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\