जरुरी जानकारी | और इलेक्ट्रॉनिक सामान के आयात पर ‘अंकुश’ लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं: वाणिज्य सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को कहा कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर ‘अंकुश’ लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को कहा कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर ‘अंकुश’ लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

सरकार ने चीन जैसे देशों से आयात कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा आधार पर एक नवंबर से लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर आयात अंकुश लगाने का फैसला किया है।

बर्थवाल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी अपने आयात पर नजर है। हम यह भी देख रहे हैं कि किसी विशेष देश पर अनुचित निर्भरता नहीं होनी चाहिए। हम अपने निर्यात के साथ-साथ अपने आयात दोनों में विविधता लाना चाहते हैं।’’

सरकार के और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को लाइसेंसिंग व्यवस्था के तहत लाने पर विचार करने के सवाल पर बर्थवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम नहीं चाहते कि हम आयात के बहुत कम स्रोतों पर निर्भर रहें... इसलिए हम विभिन्न मंत्रालयों के साथ परामर्श करके स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। हम रुझानों को देख रहे हैं, हालांकि, फिलहाल भविष्य में ऐसी कोई योजना नहीं है।’’

सचिव ने कहा, ‘‘ जब भी हमें ऐसा लगेगा...हम मंत्रालयों के परामर्श से ऐसा करेंगे। फिलहाल ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड