देश की खबरें | केरल में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 26 दिसंबर केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 116 मामले सामने आए जिनमें केरल से एक भी मामला सामने नहीं आया।

मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,128 से घटकर 3,096 हो गई है।

केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या 72,064 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 232 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए। अब तक कुल 68,38,761 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट