IPL 2023: CSK के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, उन चीजों से छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं जो सही चल रही

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही हो लेकिन उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो चीजें सही चल रही हैं उनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा.

Stephen Fleming

जयपुर, 28 अप्रैल चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही हो लेकिन उसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो चीजें सही चल रही हैं उनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा. चेन्नई की टीम 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 170 रन ही बना पाई और उसे 32 रन की हार का सामना करना पड़ा. यह आईपीएल के वर्तमान सत्र में उसकी आठ मैचों में तीसरी हार. यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके बनी एशिया की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अल-नासर को छोड़ा पीछे; आरसीबी ने हासिल किया तीसरा स्थान

फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या टीम को कुछ ‘बिग हिटर’ को ऊपरी क्रम में भेजने की जरूरत है, उन्होंने कहा,‘‘ निश्चित की गई भूमिका महत्वपूर्ण होती है. अजिंक्य रहाणे हमारे लिए तीसरे नंबर पर बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। हमें उन चीजों में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है जो सही चल रही हैं.’’

उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा‘‘ हमारा सामना आज एक ऐसी टीम से था जिसने गेंद की गति पर नियंत्रण रखा. हम पहले छह ओवर में आवश्यक लय हासिल नहीं कर पाए. डेवोन कॉनवे शानदार फॉर्म में हैं लेकिन वह लय नहीं पकड़ पाए। हमारी पारी धीमी गति से आगे बढ़ी और जब हमने तेजी से रन बनाने की कोशिश की तो कुछ गलतियां की.’’

फ्लेमिंग ने स्वीकार किया उन्होंने पावर प्ले में ही मैच गंवा दिया था और कहा कि विरोधी टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पहले छह ओवर में शानदार प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा,‘‘ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही पहले छह ओवर में उनका प्रदर्शन बेजोड़ था. इससे उन्होंने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई. हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट