जरुरी जानकारी | घबराहट में खरीदारी की जरूरत नहीं: तेल कंपनियों ने जनता को पर्याप्त ईंधन भंडार का दिया आश्वासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा घबराहट में इनकी अत्यधिक खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है।

नयी दिल्ली, नौ मई देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा घबराहट में इनकी अत्यधिक खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है।

यह बयान सोशल मीडिया पर उन खबरों एवं वीडियो के आने के बाद जारी किया गया जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए लोगों की कतारें लग गई हैं।

आईओसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘ इंडियन ऑयल के पास देश भर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और हमारी सभी आपूर्ति लाइन सुचारू रूप से काम कर रही हैं। घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी ‘आउटलेट’ पर ईंधन और एलपीजी उपलब्ध हैं।’’

विशेष तौर पर पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में लोगों ने घबराहट में खरीदारी शुरू कर दी थी।

पाकिस्तान की सेना ने आठ-नौ मई की रात को ड्रोन तथा अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूरे पश्चिमी सीमा क्षेत्र में कई हमले किए, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

भारतीय सेना ने कहा कि हमलों को ‘‘ प्रभावी ढंग से विफल ’’ कर दिया गया है।

इससे लोगों में तनाव बढ़ा और घबराहट में लोगों ने ईंधन की खरीदारी शुरू कर दी।

आईओसी ने कहा, ‘‘ शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ लगाने से बचते हुए हमें आपकी बेहतर सेवा करने में मदद करें। इससे हमारी आपूर्ति लाइन निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए निर्बाध ईंधन पहुंच सुनिश्चित होगी।’’

गौरतलब है कि भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया। इससे पहले भारत ने देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम किया था। इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\