देश की खबरें | यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अब कोई अफगान प्रदर्शनकारी नहीं : दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि अब यहां यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अफगान नागरिकों द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों अफगान नागरिकों ने शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि अब यहां यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर अफगान नागरिकों द्वारा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों अफगान नागरिकों ने शरणार्थी का दर्जा पाने के लिए यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

दिल्ली पुलिस ने अदालत के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में कहा, "अफगान शरणार्थियों ने अपना विरोध प्रदर्शन यूएनएचसीआर कार्यालय से वापस ले लिया है।" अदालत वसंत विहार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आवासीय क्षेत्रों के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने का अनरोध किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में स्थित है। एसोसिएशन की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली से यह भी कहा कि अब उस इलाके में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कल शाम मुझे स्थिति रिपोर्ट मिली। कोई विरोध प्रदशन नहीं हो रहा है (वसंत विहार में) और कुछ भी नहीं है।’’

परिस्थितियों में बदलाव के मद्देनजर अदालत ने "विदेशी नागरिकों / शरण चाहने वालों / शरणार्थियों के समूह" पर नीति निर्माण के संबंध में कोई आदेश पारित करने से इनकार करते हुए एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को बंद कर दिया।

एसोसिएशन की ओर से पेश हुए वकील शाहरुख एजाज ने दलील दी कि पिछली बार भी रोहिंग्या संकट पैदा हुआ था जब लोग एकत्र होने लगे थे। लोगों का जमा होना और विरोध प्रदर्शन करना अब रोजमर्रा की बात हो गयी है।

अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को आवश्यक होने पर फिर से संपर्क करने की छूट दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\