कोई भी भारतीय एथलीट इस साल विदेशी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा: सुमरिवाला

उन्होंने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने शुक्रवार को कहा कि कोराना वायरस महामारी के कारण कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस साल विदेशों में होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है।

इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय खिलाड़ी 14 अगस्त से शुरू हो रही प्रतिष्ठित डायमंड लीग प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। तोक्यो ओलंपिक के लिए भाला फेंक में क्वालीफाई करने वाले वाले नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह भी इसमें भाग नहीं ले पायेंगे।

सुमरिवाला ने विश्व एथलेटिक्स के प्रमुख सेबास्टियन को के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा, ‘‘ हमारी अपने एथलीटों को 2021 से पहले विदेश भेजने में रुचि नहीं हैं। तब तक हमारे पास इसकी (कोराना वायरस महामारी) अच्छी समझ होगी। हमारे एथलीटों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए हमारे कोई भी एथलीटों डायमंड लीग में भाग नहीं लेगा। जो एथलीट फिलहाल राष्ट्रीय शिविरों में हैं वे अगले तीन महीने तक वहीं रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी योजना है कि एथलीट 12 सितंबर से शुरू होने वाले भारतीय सर्किट के पांच स्पर्धाओं में चुनौती पेश करें। अक्टूबर के बाद उन्हें आराम का मौका मिलेगा। अगर स्थिति में सुधार हुआ तो अगले साल हम यूरोप में प्रशिक्षण (कार्यक्रम) करने की हमारी योजना है ताकि खिलाड़ी ओलंपिक के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ लय में रहे।’’

इस महीने की शुरुआत में एएफआई ने इस साल के लिए एक अस्थायी कैलेंडर तैयार किया है। जिसकी शुरुआत 12 सितंबर को इंडियन ग्रां प्री के साथ होगी। इसमें दो महीने से भी कम समय में तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान