जरुरी जानकारी | चीनी निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल विचार नहीं: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किये जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 30 अक्ट्रबर सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किये जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह कहा।

गोयल फिलहाल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल चीनी के दाम स्थिर बने हुये हैं इसलिये निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission Latest Update: नॉनसेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सेंटर के एलटीसी कैश वाउचर योजना का लाभ उठा सकते हैं, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। देश में चीनी के अतिरिक्त भंडार को कम करने के लिये सरकार ने चीनी निर्यात को बढ़ाने के वास्ते उस पर सब्सिडी की पेशकश की। चीनी का अधिशेष स्टॉक जमा होने से चीनी मिलों को भी नकदी संकट का सामना करना पड़ रहा था और वह किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं कर पा रही थी। चीनी का सत्र अक्टूबर से सितंबर माह तक चलता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चीनी मिलों ने चीनी वर्ष 2019- 20 के लिये तय किये गये 60 लाख टन चीनी निर्यात के अनिवार्य कोटा के समक्ष अब तक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया है।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

गोयल ने आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चीनी (निर्यात) सब्सिडी पर वर्तमान में विचार नहीं किया जा रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम स्थिर बने हुये हैं। यदि इसकी कोई आवश्यकता हुई तो सरकार उचित समय पर इस पर गौर करेगी।’’

गोयल से पूछा गया था कि क्या सरकार चीनी निर्यात सब्सिडी को तीसरे साल में भी जारी रखने पर विचार कर रही है।

मंत्री ने यह भी कहा कि घरेलू बाजार में चीनी के दाम वर्तमान में 40 रुपये प्रति किलो के आसपास स्थिर बने हुये हैं। यह स्तर चीनी मिलों की उत्पादन लागत के अनुरूप ठीक है। ‘‘इससे चीनी मिलों को गन्ने के बकाये का भुगतान करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।’’

खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस अवसर पर कहा कि देश से 2019- 20 में अब तक की सर्वाधिक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने का बकाया कम है और मिलें इस साल इसका भुगतान तेजी से कर सकतीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\