देश की खबरें | मुख्यमंत्री पद को लेकर एमवीए के घटक दलों में कोई टकराव नहीं: आदित्य ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटक दलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टकराव नहीं है। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।

छत्रपति संभाजीनगर, चार सितंबर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीन घटक दलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई टकराव नहीं है। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ठाकरे ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

ठाकरे छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों के बारिश प्रभावित गांवों का दौरा करने से पहले यहां चिकलथाना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है। यह महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ है और हम चाहते हैं कि इस सरकार को राज्य की सत्ता से हटा दें। यह हमारा प्रमुख उद्देश्य है।’’

एमवीए के मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम चुनाव के बाद तय होने के शरद पवार के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘यह सही है। आंतरिक चर्चा होगी। कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए नहीं लड़ रहा। लेकिन सीटों को लेकर रस्साकशी हो सकती है। सभी हर सीट पर दावा करेंगे।’’

राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि शासक मुंबई को बेच रहे हैं।

उन्होंने उद्योगपति गौतम अदाणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुंबई में कुल 256 साल्ट पैन अदाणी को दिए जा रहे हैं।’’

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भाजपा के साथ गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा को नुकसान होने के पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, ‘‘पहली बार भाजपा ने कुछ सच कहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\