देश की खबरें | केरल विधानसभा में सरकार के विरोध में यूडीएफ की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पिनराई विजयन नीत वामपंथी सरकार के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने सोमवार को एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 24 अगस्त केरल में पिनराई विजयन नीत वामपंथी सरकार के विरोध में विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने सोमवार को एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।

इस दौरान विपक्ष ने राज्य सरकार पर सोने की तस्करी समेत कई आरोप लगाए।

यह भी पढ़े | CWC Meeting For New Congress President: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा- सोनिया गांधी करती रहें पार्टी का नेतृत्व.

कांग्रेस विधायक वी डी सतीशन ने यह कहते हुए प्रस्ताव पेश किया कि सोने की तस्करी करने वाले गिरोह ने मुख्यमंत्री कार्यालय को “हाईजैक” कर लिया है।

सतीशन ने कहा, “मुख्यमंत्री जब प्रेस वार्ता में थे और कह रहे थे कि सरकार में सब कुछ ठीक है और वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं, तब उनके पूर्व प्रधान सचिव से जांच एजेंसियां कई घंटे से पूछताछ कर रही थीं।”

यह भी पढ़े | Uma Bharti Taunt on Congress: कांग्रेस पर बीजेपी नेता उमा भारती ने कसा तंज, कहा ‘संकट में है गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व’.

उन्होंने कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री सोने की तस्करी के मामले में “सारा दोष निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पूर्व आईटी सचिव एम शिवशंकर के मत्थे मढ़ना चाहते हैं।”

सोने की तस्करी के मामले के तार कथित तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े होने के आरोपों के कारण राज्य सरकार को विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा की कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

पिनराई विजयन सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं और इस दौरान पहली बार आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने पांच घंटे का समय दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\