देश की खबरें | कोई गठबंधन नहीं, मनसे महाराष्ट्र चुनाव अपने बूते लड़ेगी : राज ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने बूते लड़ेगी।

मुंबई, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने बूते लड़ेगी।

मनसे प्रमुख ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन किया था और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मनसे विधानसभा चुनाव अपने बूते लड़ेगी और कहा कि वह किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ठाकरे ने कहा, ‘‘हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद मनसे सत्ता में होगी। मनसे सभी राजनीतिक दलों की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 और 2019 के चुनावों में मनसे ने एक-एक सीट जीती थी।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\