देश की खबरें | राजद के नौकरियों के वादे पर नीतीश का तंज, कहां-नौकरियों के नाम पर अपना धंधा न चालू कर लें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीतीश कुमार ने गया के शेरघाटी और अतरी, औरंगाबाद के रफीगंज तथा जहानाबाद के घोसी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नीतीश कुमार ने गया के शेरघाटी और अतरी, औरंगाबाद के रफीगंज तथा जहानाबाद के घोसी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

कुमार ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों को कुछ ज्ञान नहीं है और दावा कर रहे हैं कि इतनी नौकरियां देंगे। पैसा कहां से आएगा ? ’’ लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ और कहीं ऐसा न हो कि नौकरी देने के नाम पर अपना अलग ही काम धंधा चालू कर लें। कहने से कुछ होता है जी, करने का कुछ अनुभव हो, कुछ समझ हो तब ना । ’’

यह भी पढ़े | Goa: गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर के फोन से शेयर की गई अश्लील क्लिप, नेता ने लगाया शरारती तत्वों पर आरोप.

कुमार ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी ?

उन्होंने कहा कि हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया ।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में आज 1201 नए केस पाए गए, 8 की मौत: 19 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा है कि ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण विषय बेरोजगारी है । हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी।’’

तेजस्वी ने कहा कि लाखों लोगों का रोजगार छीन गया है और कारोबारियों का व्यवसाय ठप पड़ गया है, ऐसे में हमने यह संकल्प किया है ।

वहीं, लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल में महिलाओं के लिये क्या किया ? पति जेल में गए पत्नी को बैठा दिया लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया ? कुमार ने कहा, ‘‘ हमें मौका मिला तो हमने आरक्षण दिया। महिलाएं जनप्रतिनिधि बनीं।’’

राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग के चलते काफी व्यापारी और डॉक्टर राज्य छोड़ के भाग गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे आते ही सब बदल गया, सबके विकास के लिए कार्य किये गए, सबको सुरक्षा मिली।

राजद की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले न सड़क थी, न बिजली थी और जंगलराज था । उन्होंने कहा कि आज हर घर में बिजली है, हर गांव तक सड़क है और बिहार में कानून का राज है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमने शुरू में ही साफ कर दिया था कि हम अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को किसी भी कीमत ओर बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं सिर्फ पहले पांच साल काम किया। अगर हम सिर्फ पहले पांच साल काम करते तो क्या हर गांव तक सड़क और हर घर तक बिजली पहुंच जाती?

कुमार ने कहा कि शहर और गांव में बाईपास और नए सड़कों का निर्माण होगा, ऐसी व्यवस्था करेंगे कि अगले 50 साल तक लोग निश्चिन्त रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमने न्याय के साथ विकास, हर इलाके का विकास, समाज के हर तबके का उत्थान की दृष्टि से कार्य किया।.. कभी किसी की उपेक्षा नहीं की। हम तो काम करते हैं, करते रहेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि हमने तय कर लिया है, अबकी बार मौका दीजियेगा तो हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे। कहीं भी सूखा नहीं रहने देंगे। हर घर बिजली तो पहुंच गयी, अब हर गांव में सोलर लाइट लगाएंगे।

कुमार ने कहा, ‘‘ हम तो सब लोगों की बात सुनकर उसके हिसाब से काम करते हैं समाज सुधार के लिए, शराबबंदी की, देखिए, शराबबंदी ने कैसे लोगों का जीवन बदला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मौका मिलेगा तो 8-10 पंचायत पर पशु अस्पताल भी बनवाएंगे, दवा का खर्च भी राज्य सरकार देगी।

औरंगाबाद के रफीगंज में कुमार ने कहा कि 15 साल तक हम अन्य कामों में उलझे थे। हम भी जानते हैं कि लोगों को जिला चाहिए, अनुमंडल चाहिए, ब्लॉक का विस्तार चाहिए अब इस मुद्दे पर काम करेंगे। उन्होंने राजग को विजयी बनाने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि फिलहाल सिर्फ आपको ये ख्याल रखना है कि आपका विकास न रुके और आप विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों की एक ही इच्छा है, बिहार को उसकी ऊंचाईयों पर दोबारा पहुंचाना। मेरे खिलाफ कुछ लोग कुछ भी बोलते हैं, अपने फायदे के लिए; अगर इससे किसी का फायदा है तो खूब बोलिये। हमारा काम सेवा करना है और मौका दीजियेगा तो सेवा करते रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें