देश की खबरें | बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार राजग का नेतृत्व करेंगे: भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।

पटना, 18 दिसंबर भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।

उन्होंने जद (यू) प्रमुख कुमार के बारे में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणी से उत्पन्न अटकलों को भी खारिज कर दिया।

एक निजी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने सीधा जवाब देने से उस समय परहेज किया था जब उनसे यह पूछा गया था कि क्या राजग बिहार में महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपनाएगा जहां वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए बिना चुनाव में उतरा और भारी जीत हासिल की।

शाह ने कहा था, ‘‘हम एक साथ बैठेंगे और इस मुद्दे पर निर्णय लेंगे। एक बार जब हम निर्णय ले लेंगे, तो हम आपको बताएंगे।’’

शाह के इस जवाब से यहां के राजनीतिक हलकों में कुमार के भाग्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं जो करीब दो दशकों से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।

हालांकि इस बारे में जायसवाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में मैं आपको बता सकता हूं कि हमें 2025 में नीतीश कुमार को नेता मानकर राजग की जीत के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अमित शाह के बयान को उचित संदर्भ में देखा जाना चाहिए।’’

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री जयसवाल ने कहा, ‘‘नेतृत्व पर निर्णय एक ऐसी चीज है जिसे लेने के लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद सक्षम नहीं हूं। पार्टी का संविधान कुछ ऐसा है जिसका शाह जैसे शीर्ष नेता भी पालन करते हैं। इसलिए उन्होंने ऐसे मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करने का फैसला किया। कभी भी किसी व्यक्ति द्वारा निर्णय नहीं लिया जाता है।’’

इस बीच ‘इंडिया’ गठबंधन के एक घटक दल भाकपा (माले) लिबरेशन ने कहा कि कुमार को भाजपा के ‘‘विश्वासघाती चरित्र’’ के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।

बिहार विधानसभा में भाकपा (माले) विधायक दल के नेता महबूब आलम ने दावा किया, ‘‘नीतीश कुमार को भाजपा ने बंधक बना लिया है। वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अररिया से भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके। दोनों ने हाल ही में भड़काऊ भाषण दिए थे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस दावे के बावजूद कि वह पूरी तरह से कुमार के पीछे खडी है, जद(यू) सुप्रीमो को ‘‘कई अन्य राज्यों, उसके (भाजपा) पिछले रिकॉर्ड को याद करने की जरूरत है, जहां उसने अपने गठबंधन सहयोगियों को निगल लिया।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘इंडिया’ गठबंधन कुमार का स्वागत करेगा, वामपंथी नेता ने कहा, ‘‘हम उस संदर्भ में नहीं सोच रहे हैं। मैं सिर्फ नीतीश कुमार को एक सलाह दे रहा हूं जो अपनी सारी विश्वसनीयता खोने का जोखिम उठा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड