देश की खबरें | नीतीश कुमार आज शाम करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो महीने से भी कम पुरानी मंत्रिपरिषद का शुक्रवार शाम को को विस्तार होने की संभावना है।

पटना, 15 मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो महीने से भी कम पुरानी मंत्रिपरिषद का शुक्रवार शाम को को विस्तार होने की संभावना है।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में एक सूचना राजभवन को भेज दी गई है, जहां नए मंत्रियों के शाम करीब साढ़े छह बजे शपथ लेने की संभावना है।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक दर्जन मंत्री पद के साथ सत्ता में बड़ी हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है।

जिन लोगों के मंत्री के रूप में शपथ लिए जाने की चर्चा है, उनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और नीरज सिंह बबलू के नाम भी शामिल हैं।

जनवरी के अंत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में लौटने पर गठित हुए इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी में मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र अशोक चौधरी के अलावा रत्नेश सदा और लेशी सिंह जैसे नेताओं को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए की संभावना है जो पिछली महागठबंधन सरकार में मंत्री थे।

जदयू के कितने नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, यह स्पष्ट नहीं है।

राज्य मंत्रिपरिषद में 30 से अधिक सदस्य हो सकते हैं, वर्तमान में मंत्रियों की कुल संख्या नौ है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत तीन भाजपा से मंत्री हैं जबकि मुख्यमंत्री समेत चार जदयू से मंत्री हैं।

इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री हैं।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू