देश की खबरें | नीतीश कुमार ने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

पटना, 10 मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश से शिष्टाचार मुलाकात की और इस दौरान दोनों के बीच निर्माणाधीन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं ताकि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों खासकर ऐतिहासिक और समृद्धशाली अतीत को धारण करने वाली बिहार एवं पाटलिपुत्र की भूमिका को लोगों के सामने लाया जा सके।

मुख्यमंत्री नीतीश ने 'साइंस म्यूजियम' का दौरा करने के बाद अपने अनुभवों को भी साझा किया।

भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखाई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में नयी साइंस सिटी में इससे संबंधित जानकारियां और सामग्रियां लोगों को अपने गौरवशाली अतीत से रूबरू कराएंगी।

भारतीय उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश को साइंस सिटी के निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज