देश की खबरें | बिहार में नीतीश ही राजग हैं: कुशवाहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक प्रकार से झिड़कते हुए जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि बिहार में जबतक राजग एक प्रबल शक्ति रहेगा तबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसका चेहरा रहेंगे।

पटना, दो जुलाई प्रमुख सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक प्रकार से झिड़कते हुए जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि बिहार में जबतक राजग एक प्रबल शक्ति रहेगा तबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसका चेहरा रहेंगे।

विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ किसी भी प्रकार के गठजोड़ की अटकलों को खारिज करते हुए कुशवाहा ने हालांकि माना कि दोनों दलों की ‘एक जैसी विचारधाराएं’ हैं लेकिन लालू प्रसाद की पार्टी द्वारा सिद्धांतों को आचरण में उतारने में विफल रहने पर ही जदयू भाजपा के साथ गया जिसके साथ उसका नजरिया नहीं मिलता है।

कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में नीतीश कुमार राजग हैं और राजग नीतीश कुमार है। जब से यह गठबंधन राज्य में अस्तित्व में आया तब से वह इसकी अगुवाई कर रहे हैं। यहां जबतक राजग रहेगा तबतक वह ऐसा करते रहेंगे।’’

वह केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के हाल के इस बयान के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि कुमार अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेंगे। प्रधान ने हाल की अपनी पटना यात्रा के दौरान जदयू के साथ मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया था।

कुशवाहा ने कहा, ‘‘ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई भाजपा नेता क्या कहता है। किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। चाहे 2024 हो या 2025, नीतीश कुमार ही राजग के नेता रहेंगे।’’

कुमार के खिलाफ एक बार बगावत करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा पिछले साल अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर जदयू में लौट आये।

वरिष्ठ जदयू नेता ने भाजपा नेताओं को कुमार के उत्तराधिकारी का प्रश्न उठाकर ‘कार्यकर्ताओं के मन में कोई भ्रम नहीं पैदा करने’ की सलाह दी।

कुशवाहा से महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में भी सवाल पूछा गया जहां भाजपा शिवसेना के बागी गुट को समर्थन देकर सत्ता में लौट आयी है। उनसे पूछा गया कि क्या बिहार में भी ऐसी ही उथल-पुथल की संभावना है जहां राजद ने हाल में जदयू के प्रति अपना रूख नरम कर मिला-जुला संकेत दिया है।

कुशवाहा ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की स्थिति बिहार की स्थिति से बिल्कुल भिन्न है। उस राज्य में ऐसा जान पड़ता है कि उन दो दलों में पुन: सुलह हुई जो , हिंदुत्व के प्रति कटिबद्धता के प्रश्न पर वैचारिक रूप से एक हैं। बिहार में भाजपा का कोई वैचारिक सहकर्मी नहीं है। वैचारिक रूप से समान धरातल पर नहीं होने के बाद भी हम सहयोगी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\