देश की खबरें | बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश ने प्रधानमंत्री मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

बक्सर, 18 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

अपने राज्यव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘समाधान यात्रा’ के तहत बक्सर जिले में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी का उल्लेख परोक्ष रूप से करते हुए कहा कि विकसित राज्य से आनेवाले लोग दूसरे राज्य की बात को समझ ही नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जहां से आये हैं वह राज्य शुरु से ही विकसित था।

मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पहले कई पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया वैसे ही अब भी देना चाहिए। सभी पिछड़े राज्य विकसित हो जायेंगे तो देश विकसित हो जायेगा।

नीतीश ने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो इसका काफी विकास हो जाता। उन्होंने कहा कि अभी कई काम बिहार सरकार को खुद करना पड़ता है, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बिहार की तरक्की कल्पना से परे होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के बावजदू उनकी सरकार बिहार का विकास कर रही है।

जदयू के शीर्ष नेता ने छह महीने से भी कम समय पहले भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ दिया था।

नीतीश ने अपने तेलंगाना समकक्ष के चंद्रशेखर राव द्वारा आयोजित उस बैठक के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिसे भाजपा के खिलाफ एक वैकल्पिक मोर्चा तैयार करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है और इसमें कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, बिहार में कांग्रेस सत्तारूढ़ महागठबंधन का एक घटक दल है।

प्रमुख सहयोगी दल राजद द्वारा अपने विधायक सुधाकर सिंह के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में नीतीश ने मुस्कुराते हुए केवल इतना कहा कि वो तो ठीक ही है, सब बातें आप लोगों को मालूम ही है। सुधाकर लगातार नीतीश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे।

राजद के एक अन्य नेता चंद्रशेखर, जो राज्य के शिक्षा मंत्री हैं, की रामचरितमानस के बारे में विवादास्पद टिप्पणी से उपजे विवाद के बारे में एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए नीतीश ने कहा कि यह बहुत गलत बात है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में बहस नहीं करनी चाहिए, अपने-अपने धर्मों को मानने के लिए सभी को अधिकार है।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा माफी नहीं मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गलत है और उनकी पार्टी के लोगों ने ही सभी बातों को कह दिया है।

मुख्यमंत्री ने राजद के एक अन्य मंत्री सुरेंद्र यादव की टिप्पणी (जिसमें उन्होंने भाजपा की आलोचना की थी) के बारे में कहा कि कौन क्या बोलता है इस पर उनका कोई ध्यान नहीं है और वह अभी घूम रहे हैं।

सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने मंगलवार को पुलवामा आतंकवादी हमले के परोक्ष संदर्भ में आरोप लगाया था कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पहले ही सशस्त्र बलों पर हमले की योजना बना ली थी और इस बार यह किसी और देश पर हमला कर सकती है।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

'Seva Teerth' Unveiled: प्रधानमंत्री मोदी को मिला नया हाई-टेक दफ्तर; अब साउथ ब्लॉक नहीं, इस पते से चलेगी सरकार (See Pics and Video)

\