देश की खबरें | ‘मोदी के चरणों में गिर गए नीतीश’: राबडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ‘‘मजबूरी’’ की वजह से लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘पैरों पर गिर गए’’।

पटना, 26 मार्च बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ‘‘मजबूरी’’ की वजह से लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘पैरों पर गिर गए’’।

राजद नेता राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की ।

नीतीश शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे।

भव्य समारोह के दौरान नीतीश के ‘‘बॉडी लैंग्वेज’’ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

नीतीश के हाथ जोड़कर और कमर के बल झुककर प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उनकी तस्वीरों को विपक्ष ने एक मौके के रूप में लपक लिया है।

विपक्ष का तर्क है कि नीतीश की ‘‘बॉडी लैंग्वेज’’ भाजपा के सामने उनके ‘‘आत्म समर्पण’’ को दर्शाता है, क्योंकि अब बिहार विधानसभा में संख्यात्मक ताकत के मामले में भाजपा, जदयू पर हावी हो गई है।

राबड़ी देवी ने कटाक्ष किया, ‘‘प्रधानमंत्री के चरणों पर गिर गए, कुछ मजबूरी होगी’’।

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘‘इसे शिष्टाचार कहा जाता है। राबड़ी देवी इसका मतलब नहीं जानती होंगी, क्योंकि यह उनकी बहू की ‘‘दुर्गति’’ से स्पष्ट है।’’

कुशवाहा का इशारा राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की ओर था, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर अपने पति से विवाद होने पर उसे अपने घर से निकाल देने का आरोप लगाया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट